AICTE Free Laptop Yojana 2025 All Details
कई योजना वेबसाइट और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के फ्री लैपटॉप योजना के तहत सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है। इसी तरह, कई अन्य पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री वन लैपटॉप वन योजना के तहत सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिया जा रहा है।
AICTE Free Laptop Yojana Reality
हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा बिलकुल गलत है। यह वायरल लिंक क्लिकबेट है और इसे व्यूज और लाइक पाने के लिए शेयर किया जा रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने आधिकारिक नोटिस जारी करके इस दावे का खंडन किया है।
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने AICTE की वेबसाइट को चेक किया। हमें वहां दावे से जुड़ी कोई योजना नहीं मिली। हालांकि, हमें एक नोटिस मिला जिसमें स्पष्ट किया गया है कि AICTE की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।
नोटिस में कहा गया है कि फेक पोस्ट के जरिए छात्रों को गुमराह करने के लिए इस तरह के दावे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। नोटिस में लोगों से आग्रह किया गया है कि वे ऐसे दावों पर भरोसा न करें और इस प्रकार की जानकारी के बारे में AICTE को सूचित करें।
Free Laptop Yojana Important Update
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि फ्री में लैपटॉप नहीं दिए जा रहे हैं। भारत के कई राज्य सरकारों द्वारा फ्री लैपटॉप योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें हर साल हजारों मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप दिए जाते हैं। उदाहरण के लिए, राजस्थान राज्य में फ्री टेबलेट योजना शुरू की गई है। भारत के जिन-जिन राज्यों में फ्री लैपटॉप योजना 2025 चलाई जा रही है, उनके बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Free Laptop Yojana Official Website
भारत के जिस भी राज्य में फ्री लैपटॉप योजना चलाई जा रही है। उन्हे लिए जानकारी यहाँ दी गई है। जिसके बारें में विस्तार से आप यहाँ पढ़ सकते है।
States | Link |
---|---|
Rajasthan | Rajasthan Free Laptop Yojana |
Uttar Pradesh | UP Free Laptop Yojana |
Madhya Pradesh | MP Free Laptop Yojana |
Bihar | Bihar Free Laptop Yojana |
Gujarat | Gujarat Free Laptop Yojana |