सरकार की इस योजना में 500 लड़कियों को मिलेगी फ्री स्कूटी, यहाँ से करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की मूल एवं मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत कक्षा 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाती है।

हाल ही में बजट चर्चा के दौरान राज्य सरकार ने पॉलिटेक्निक की 500 छात्राओं को फ्री स्कूटी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस योजना के अंतर्गत एक अन्य विशेष प्रावधान है कि यदि छात्रा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है तो उसकी आगे की पढ़ाई में वित्तीय सहायता पहुंचाने के लिए उसे स्कूटी के बजाय ₹40000 की नगद राशि दी जाएगी। योजना के माध्यम से राज्य में प्रतिवर्ष 10000 स्कूटियां छात्राओं में आवंटित की जाती है।

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

राजस्थान सरकार ने शिक्षा में छात्राओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना शुरू की है जो कि एक फ्री स्कूटी योजना है। अब इस योजना का लाभ पॉलिटेक्निक की छात्राओं को भी दिए जाने का फैसला किया गया है।

इस योजना के तहत उन योग्य एवं प्रतिभाशाली छात्राओं को फ्री स्कूटी का लाभ दिया जाएगा जिन्होंने सरकारी या निजी स्कूल से 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण की होगी और वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया हो। बता दें, इसके लिए छात्राओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

योजना विवरण 

माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बोर्ड के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली 50% छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

प्राइवेट विद्यालयों की 25% छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजकीय यात् निजी विद्यालयों की उत्तीर्ण छात्राओं में 25% स्कूटी वितरित की जाएगी। 

राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत विज्ञान, वाणिज्य एवं कला विषय में अलग-अलग प्रतिशत के आधार पर स्कूटी की संख्या निश्चित की गई है। 

विज्ञान संकाय में 40%, कला संकाय में 55% और वाणिज्य संकाय में 5% स्कूटी वितरित की जाएगी। आवश्यकता अनुसार स्कूटी की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

इसके अलावा संभागीय स्तर पर वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग को कुल 7% स्कूटी वितरित की जाएंगी।

पात्रता मानदंड 

उम्मीदवार छात्रा राजस्थान की मूल/स्थाई निवासी होनी चाहिए।

उम्मीदवार छात्रा ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा कम से कम 65% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

छात्र की पारिवारिक वार्षिक 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

राजस्थान बोर्ड से 12वीं पास करके कॉलेज में अध्ययन के लिए प्रवेश लेने वाली छात्राओं को इस योजना के तहत निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी। 

जिन छात्राओं के माता-पिता सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होंगे उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज 

छात्रा का आधार कार्ड 

निवास प्रमाण पत्र 

आय प्रमाण पत्र 

जाति प्रमाण पत्र 

12वीं कक्षा की मार्कशीट 

बैंक पासबुक की फोटो कॉपी 

राशन कार्ड की फोटो कॉपी 

कॉलेज/विश्वविद्यालय एडमिशन की फीस रसीद

मोबाइल नंबर 

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

आवेदन प्रक्रिया 

  • फ्री स्कूटी योजना राजस्थान में आवेदन के लिए सबसे पहले आपको हायर टेक्निकल एंड मेडिकल एजुकेशन राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • साइट के होम पेज पर आपको Menu में जाकर Online Scholarship के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • अब स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा जिसमें आपको Schemes के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Kali Bai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको दर्ज कर देनी है और इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड कर देना है‌ 
  • अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा कर देना है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp